पेंशनरों को राहत: हिमाचल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अब डाकघर और आईपीपीबी से भी बनेंगे

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने और सत्यापित करने के लिए अधिकृत एजेंसी बनाया गया है। वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कोषाधिकारी एवं कोष अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। यह आदेश निदेशक कोष की ओर से जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार के पेंशनर अब आईपीपीबी और डाकघरों के माध्यम से भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। पहले यह सुविधा मुख्य रूप से बैंकों और लोक मित्र केंद्रों पर उपलब्ध थी। वित्त विभाग ने बताया कि आईपीपीबी ने पेंशनरों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #DigitalLifeCertificates #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 20:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पेंशनरों को राहत: हिमाचल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अब डाकघर और आईपीपीबी से भी बनेंगे #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #DigitalLifeCertificates #VaranasiLiveNews