हिमाचल: सैकड़ों परिवारों को राहत, बिजली बोर्ड में अनुकंपा नियुक्ति के बंद मामले फिर खुलेंगे, मांगे आवेदन
राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ने अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने उन सभी मामलों की दोबारा समीक्षा और पुनर्परीक्षा करने का फैसला लिया है, जिन्हें पहले केवल आर्थिक रूप से अयोग्य या आय सीमा अधिक होने के आधार पर खारिज कर दिया गया था। यह कार्रवाई राज्य सरकार की नई वन टाइम राहत नीति के तहत की जाएगी। बिजली बोर्ड के अवर सचिव की ओर से जारी आदेशों में सभी मुख्य अभियंताओं, फील्ड कार्यालय प्रमुखों और संबंधित संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों की पहचान कर मृत कर्मचारियों के आश्रितों को आवेदन करने के लिए सूचित किया जाए। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं मामलों को दोबारा खोला जाएगा, जिन्हें पहले सिर्फ आय या आर्थिक स्थिति के आधार पर अस्वीकृत किया गया था। अन्य कारणों से खारिज मामलों को इस विशेष प्रावधान का लाभ नहीं मिलेगा।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Hpseb #HpCompassionateAppointmentCases #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 13:57 IST
हिमाचल: सैकड़ों परिवारों को राहत, बिजली बोर्ड में अनुकंपा नियुक्ति के बंद मामले फिर खुलेंगे, मांगे आवेदन #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Hpseb #HpCompassionateAppointmentCases #VaranasiLiveNews
