Ratlam News: रिश्तेदारों ने रचा थी किसान की हत्या की खौफनाक साजिश, मौसेरे भाई-मौसा-मौसी सहित चार गिरफ्तार

रतलाम जिले के ग्राम कोठड़ी(मंडावल)ने तीन दिन पहले हुए युवक(किसान)के अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार उसकी हत्या उसके ही रिश्तेदारों ने खेत की मेड़ के विवाद और सामाजिक बहिष्कार की रंजिश के चलते षडयंत्र रचकर की थी। मामले में उसके मौसेर भाई,मौसा-मौसी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठड़ी निवासी35वर्षीय किसान राजेंद्र सिंहडांगीसिंह उर्फ बबलूपिता दूलेसिंह डांगी19 जून की दोपहर ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने खेत पर गया था। रात मेंखेत में ही किसी ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। 20 जून को सुबह उसका चचेरा भाई रामेश्वर खेत पर गया था तब उसने सबसे पहले राजेंद्रसिंह का शव एक जगह पड़ा देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल व आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में जांच के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने जांच शुरू की तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए और मुखबिरों से जानकारी लेकर विश्लेषन किया तोसंदेह उसके मौसेर भाई आरोपी 46 वर्षीयउमरावसिंह डांगी पिता नाथुजी डांगीनिवासी ग्रामकोठड़ी पुलिस चौकी खारवाकला व उसके परिजन पर हुई। ये भी पढ़ें-'सत्ता व संपत्ति की लड़ाई चल रही है', जयराम रमेश का भाजपा पर बड़ा हमला; जमीन खरीद मामले पर गरमाई सियासत ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी के अनुसार आरोपी उमरावसिंह, उसकी पत्नी 42 वर्षीय भूलीभाई, पुत्र 22 वर्षीय जितेंद्र व 42 वर्षीय जगदीश पिता नाथूजी डांगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने षडयंत्र रचकर राजेंद्रसिंह की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बतायाकि खेत की मेड़ (सीमा) को लेकर लंबे समय से राजेंद्रसिंह से विवाद चल रहा था तथा राजेंद्र सिंह ने आरोपियों के परिवार का सामाजिक बरिष्कार करने की रंजिश भी थी। इन दोनों कारणों के चलते उसकी हत्या की गई है। चारों कोगिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर विवेचना की जा रही है। इस अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने वाली टीम में ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी, आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, बरखेड़ा थाना प्रभारी पतिराम डावरे, सायबर सेल के सदस्य आदि शामिल थे। राजेंद्र सिंह डांगी की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपी हत्या के आरोपी

#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Ratlam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 13:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ratlam News: रिश्तेदारों ने रचा थी किसान की हत्या की खौफनाक साजिश, मौसेरे भाई-मौसा-मौसी सहित चार गिरफ्तार #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Ratlam #VaranasiLiveNews