Meerut News: कई रोगों से बचाता है नियमित योग

भारतीय योग संस्थान का योग शिविर का शुभारंभ, योग और ध्यान का अभ्यास करायासंवाद न्यूज एजेंसीसरधना। भारतीय योग संस्थान की ओर से सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के निशुल्क योग केंद्र पर पांच दिवसीय मोटापा एवं मधुमेह रोग निवारण शिविर का शुभारंभ किया गया। योग शिक्षकों ने सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।शिविर के प्रथम दिन प्रतिभागियों का वजन, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और शुगर स्तर की जांच की गई। इसके बाद प्रशिक्षित प्रतिभागियों को कई बीमारियों से बचाव के योग कराए। ध्यान एवं शांति पाठ भी कराया गया। प्रांतीय मंत्री रवींद्र सिंह चौहान ने कहा कि नियमित योगाभ्यास और संतुलित खानपान अपनाकर मोटापा और मधुमेह जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय योग संस्थान समय-समय पर ऐसे निशुल्क शिविर आयोजित करता है, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होते हैं। उन्होंने सभी से नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। शिविर में जिला प्रधान सुनील राघव, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रधान बृजपाल सिंह, विपिन चौहान, रामकिशोर गर्ग, यशपाल शर्मा जांगिड़, शंभू दयाल वर्मा, पुष्पा गोदियाल एवं उषा वर्मा का सहयोग रहा।

#RegularYogaProtectsAgainstManyDiseases. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कई रोगों से बचाता है नियमित योग #RegularYogaProtectsAgainstManyDiseases. #VaranasiLiveNews