कुलसचिव लापता: यूपी के इस विश्वविद्यालय लगे पोस्टर, छात्रों ने की खोजने की अपील; बाबू के घूस से जुड़ा है मामला
Azamgarh News: आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में बाबू के घूस लेते गिरफ्तार होने के बाद से कुल सचिव पर लगातार आरोप लग रहे हैं। इसका परिणाम है कि कुल सचिव विश्व विद्यालय से गायब हैं। बृहस्पतिवार को विश्व विद्यालय के छात्रों ने परिसर में और उनके आफिस के दरवाजे पर उनके लापता होने के पोस्टर चस्पा कर दिए और लोगों से उन्हें खोजने की अपील की। बताते चलें कि 28 अप्रैल को आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में मान्यता दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय के क्लर्क (संविदा कर्मी) संजय यादव को गोरखपुर विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 1.80 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए और उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
#CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 00:59 IST
कुलसचिव लापता: यूपी के इस विश्वविद्यालय लगे पोस्टर, छात्रों ने की खोजने की अपील; बाबू के घूस से जुड़ा है मामला #CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
