Mandi News: सराज के आंगनवाड़ी केंद्रों में होगी भर्ती
थुनाग (मंडी)। बाल विकास परियोजना अधिकारी सराज (जंजैहली) के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ग्राम पंचायत बगड़ाथाच के खुणाची और काकड़ाधार के धार केंद्र में आंगनबड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। ढीम कटारू के कटारू और संगलवाड़ा के ढलियार केंद्र में सहायिका के पद रिक्त हैं। कार्यकर्ता को 10,500 रुपये और सहायिका को 5,800 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 और आयु 18 से 35 वर्ष तय की गई है। परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परियोजना अधिकारी सराज रमेश कुमार ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार हिमाचली प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता, आय प्रमाण-पत्र व परिवार रजिस्टर की नकल की सत्यापित प्रतियों के साथ अपना आवेदन 14 अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, सराज (जंजैहली) के कार्यालय में जमा करवाएं। इंटरव्यू की सूचना बाद में दी जाएगी।
#RecruitmentToTakePlaceInSeraj'sAnganwadiCenters. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 17:08 IST
Mandi News: सराज के आंगनवाड़ी केंद्रों में होगी भर्ती #RecruitmentToTakePlaceInSeraj'sAnganwadiCenters. #VaranasiLiveNews
