UP News: आरटीई से पहले चरण में ही रिकॉर्ड 2.25 लाख आवेदन, पिछले साल से ज्यादा है प्रवेश का लक्ष्य; पढ़ें अपडेट
उत्तर प्रदेश में नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत इस साल पहले चरण में ही रिकॉर्ड आवेदन होते दिख रहे हैं। दो फरवरी से शुरू हुए आवेदन में अब तक दो लाख से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं जबकि आवेदन का आखिरी दिन 16 फरवरी है। जबकि पिछले साल पहले चरण में 1.32 लाख आवेदन हुए थे। प्रदेश के 68 हजार निजी विद्यालयों में आरटीई के 6.80 लाख सीटों के सापेक्ष दो फरवरी से सत्र 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हुए हैं। शनिवार देर शाम तक 2.25 लाख से अधिक आवेदन हो चुके हैं। जबकि अभी दो चरण और बाकी हैं। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग भी उत्साहित है। इसके साथ ही प्रतिदिन आने वाले आवेदनों का बीएसए द्वारा सत्यापन भी उसी दिन किया जा रहा है।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #RteAdmissionUp2026-27 #RightToEducationUttarPradesh #FreeSchoolAdmissionIndia #EwsStudentsAdmissionScheme #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 08:57 IST
UP News: आरटीई से पहले चरण में ही रिकॉर्ड 2.25 लाख आवेदन, पिछले साल से ज्यादा है प्रवेश का लक्ष्य; पढ़ें अपडेट #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #RteAdmissionUp2026-27 #RightToEducationUttarPradesh #FreeSchoolAdmissionIndia #EwsStudentsAdmissionScheme #VaranasiLiveNews
