हिमाचल: दवा की गुणवत्ता पर दोहरी जांच की सिफारिश, मंजूरी के बाद ही बाजार में उतरे

हिमाचल प्रदेश में दवाओं की गुणवत्ता में कमी का पता बाजार में पहुंचने के बाद चल रहा है। कई मामलों में दवाओं के घटिया या अवमानक घोषित होने तक बड़ी संख्या में लोग उनका सेवन कर चुके होते हैं। इस व्यवस्था पर राज्य विधानसभा की मानव विकास समिति ने सवाल उठाते हुए चिंता जताई है। सभापति संजय अवस्थी की अध्यक्षता वाली समिति ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश अपने 38वें कार्रवाई प्रतिवेदन में मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत बताई है। समिति ने सिफारिश की है कि दवा निर्माण के शुरुआती चरण में ही विशेषज्ञ समिति से उसकी गुणवत्ता की जांच करवाई जाए। इसके बाद ड्रग्स टेस्टिंग लैबोरेटरी में दोबारा परीक्षण किया जाए। गुणवत्ता सुनिश्चित होने के बाद ही दवा को बाजार में उतारने की अनुमति दी जानी चाहिए।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #MedicinesQualityIssue #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 22:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: दवा की गुणवत्ता पर दोहरी जांच की सिफारिश, मंजूरी के बाद ही बाजार में उतरे #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #MedicinesQualityIssue #VaranasiLiveNews