Mandi News: बागियों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की टेंशन

नगर निगम के सात वार्डों में सीधा, तीन वार्डों में तिकोना मुकाबलाचार वार्डों में बहुकोणीय मुकाबला होगा संवाद न्यूज एजेंसीमंडी। नगर निगम मंडी के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं ने चुनाव मैदान छोड़ने से साफ मना करने के बाद कई वार्डों में मुकाबला तिकोना और बहुकोणीय हो गया है। बागियों के मैदान में डटे रहने से दोनों दलों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उम्मीदवारों ने चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रचार तेज कर दिया है। नगर निगम के सात वार्डों में सीधा मुकाबला होगा, जबकि तीन वार्डों में तिकोना और चार में बहुकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। इन वार्डों में सीधी टक्कर वार्ड दो पुरानी मंडी में भाजपा की सरिता हांडा और कांग्रेस की रेखा, वार्ड तीन पड्डल में भाजपा की निर्मल वर्मा और कांग्रेस की नीलम शर्मा, वार्ड पांच मंगवाई में भाजपा की कृष्णा ठाकुर और कांग्रेस की रजनी चंद्रा के बीच सीधा मुकाबला होगा। वार्ड छह सयारढ में भाजपा के वीरेंद्र सिंह आर्य और कांग्रेस के विनोद कुमार,वहीं पैलेस कॉलोनी-दो में भाजपा की सुमन ठाकुर और कांग्रेस के विनय शर्मा के बीच मुकाबला तय हुआ है। वार्ड 10 सुहड़ा में भाजपा की नेहा कुमारी और कांग्रेस की सुषमा के बीच चुनावी टक्कर होगी। वार्ड 13 थनेड़ा में भाजपा की रजनी शर्मा और कांग्रेस की गीतांजलि शर्मा आमने-सामने होंगी।यहां तिकोना मुकाबला वार्ड चार नेला में भाजपा की मंजू पटियाल, असंतुष्ट संतोष बिट्ट और कांग्रेस की नर्वदा मोहन के बीच तिकोना मुकाबला होगा। वार्ड आठ पैलेस कॉलोनी-एक में भाजपा की गुरदीप कौर, असंतुष्ट पूर्णा ठाकुर और कांग्रेस की नीमदासी मैदान में हैं। वार्ड 15 दोंधी में भाजपा की रीता कुमारी, कांग्रेस की अंजय कुमारी और निर्दलीय मीना कुमारी के बीच मुकाबला होगा। इन वार्डों में बहुकोणीय मुकाबलाखलियार वार्ड में भाजपा के लिए रवि वैद्य और कांग्रेस के लिए अलकनंदा हांडा परेशानी का सबब बना हुआ है। तल्याहड़ वार्ड में कांग्रेस के असंतुष्ट आकाश शर्मा, यादविंदर और अमित मैदान में बने हुए हैं। यहां भाजपा के जितेंद्र कुमार और कांग्रेस के रुपेश कुमार सेन चुनाव लड़ रहे हैं। समखेतर वार्ड में भाजपा के जितेंद्र शर्मा और कांग्रेस के गौरव शर्मा के अलावा निखिल वालिया और दिव्या हांडा भी चुनाव मैदान में हैं। भगवाहन वार्ड में भाजपा के असंतुष्ट दिनेश कुमार, चंद्रशेखर वैद्य और अनिल कपूर के मैदान में रहने से मुकाबला रोचक बन गया है। यहां भाजपा के गगन कश्यप और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

#RebelsIncreasedTensionBetweenBJPAndCongress #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 16:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: बागियों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की टेंशन #RebelsIncreasedTensionBetweenBJPAndCongress #VaranasiLiveNews