Varanasi: बीएड और सहायक आचार्य की परीक्षा में विज्ञान-हिंदी ने बढ़ाईं मुश्किलें, हजारों लोगों ने छोड़ी परीक्षा

उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 और सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बीएड परीक्षा में दोनों पालियों को मिलाकर 10,979 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि सहायक आचार्य परीक्षा में 6,787 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि बीएड में रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे, वहीं सहायक आचार्य परीक्षा में विज्ञान और हिंदी विषय के सवालों ने उन्हें सबसे अधिक उलझाया। उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 दो पालियों में 106 केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रत्येक पाली में 48,218 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 42,727 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 5,491 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 42,730 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 5,488 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार बीएड परीक्षा में कुल 88.6 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं, 30 केंद्रों पर एक पाली में आयोजित सहायक आचार्य परीक्षा में 13,035 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6,248 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 6,787 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसे भी पढ़ें;अपराध की नई कड़ी: 15 साल से नॉर्थ-ईस्ट तक असलहे की तस्करी कर रहे पूर्वांचल के बदमाश, कई हत्याकांड के जुड़े तार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कुलसचिव एवं परीक्षा की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि दोनों परीक्षाओं में कुल 61,349 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एक साथ परीक्षा देने पहुंचे थे। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #UpNews #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 01:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi: बीएड और सहायक आचार्य की परीक्षा में विज्ञान-हिंदी ने बढ़ाईं मुश्किलें, हजारों लोगों ने छोड़ी परीक्षा #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #UpNews #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews