यूपी: पीडीए के जवाब में जयंत का एबीसीडी, अखिलेश पर हमला कर बोले- झगड़ों को भी राजनीतिक चश्मे से देखते हैं
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग झगड़ों को भी राजनीतिक चश्में से देखते हैं और राजनीतिक रोटियां सेंकने की बात करते हैं। चौधरी चरण सिंह जी ने हमें सभी का आदर करना सिखाया है। वो जातिवाद की राजनीति नहीं करते थे। वो समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना चाहते थे। बात अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखाधड़ी की है। यही एबीसीडी है। हमने आदर करना सीखा। चौधरी साहब हमें कुछ और ही एबीसीडी सिखा गए। वो जातिवाद के धुर विरोधी थे। कमजोर तबके को ऊपर लाना चाहते थे। न जाने कितने हीरो को उन्होंने तराशा। किसी में अच्छाई भी होती है और बुराई भी। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के नाम पर सभी ने दल बनाए। चुनाव में उनका नाम भुनाया। मैं इसे भी गलत नहीं मानता लेकिन फोटो लगाना और उनके कदमों पर चलना बेहद कठिन है। चौधरी साहब की फोटो लगाने वाले दूसरे दलों के लोग बुरा न माने। बागपत में एक कार्यक्रम हुआ। 36 स्कूल में लाइब्रेरी बनाने का काम एक संगठन ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। बी के शुक्ला ने भी इस पर फोकस किया है। स्कूल केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। एक नई स्कीम आई है। बहुत से मद में जो पैसा इस्तेमाल नहीं होता था, यूपी सरकार ने 11500 करोड़ का ऐसा फंड स्कूल में लगाया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि सामने वाला हर हथकंडे अपना रहा है। यूपी का मतलब उल्टा पलटा नाम फिर बरकरार रखना चाहते हैं। डिफेंस कॉरिडोर में तीन साल में 300 ब्रह्मोस मिसाइल बनकर तैयार होंगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक में डिफेंस से जुड़े रोजगार के लिए कौशल पर चर्चा होगी। पहली बार आईटीआई का नवीनीकरण होने जा रहा है। 60 हजार करोड़ का बजट है। "जेन जी, जेन अल्फा और मैं जेन एक्स हूं" जयंत ने कहा कि कोई भी संगठन वैक्यूम में काम नहीं करता। कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करें। ठहरा पानी खराब हो जाता है। नई सोच वाले युवाओं को भी पुराने कार्यकर्ता जगह दें और सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बीके शुक्ला को हर तरह का समर्थन है। वह सबसे कम उम्र के हमारे अध्यक्ष हैं। युवा की परिभाषा भी बदल रही। जेन जी, जेन अल्फा और मैं जेन एक्स हूं। उन्होंने कहा कि यहां बैठे पुराने सदस्यों को चौधरी साहब की सोच की जितनी समझ होगी उतनी उनके पोतों को नहीं होगी। युवाओं को बताएं कि संघर्ष क्या है और कैसे किए गए। "नकल की बात करने वाले आज स्कूल बंद होने की बात कह रहे हैं" सपा की तरफ इशारा किया कि वो पहल नकल के लिए कहते थे और आज स्कूल बंद होने की बात कर रहे हैं। सबको साथ लेकर चलने की राजनीति हम करते हैं। अब शांत रहने का वक्त नहीं है। अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप कहते हैं हमने सिखाया है। उन्होंने नहीं चौधरी साहब ने सिखाया है। चुनाव में भी आपको पटखनी यही समाज देगा। जयंत चौधरी को जरूरत नहीं। ये पीडीए नहीं पीड़ा है। बौखलाहट है। चुनाव में जाति की नहीं, युवा, किसान, व्यापारी, उद्यमी, कुटीर उद्योग और शिक्षक की बात होनी चाहिए। "यूपी का असली चौधरी आ गया है" स्नातक राजनीति से जुड़े रालोद के बीके शुक्ला ने कहा कि रालोद पर टिप्पणी करने वाले समझ लें कि प्रदेश में असली चौधरी आ गया है। उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से कहा कि 50 से 55 फीसदी निजी कॉलेज यूपी में हैं। जयंत चौधरी से निवेदन है कि आधे से ज्यादा बोझ इन्हीं कॉलेज पर है। सरकार की तरफ से वित्तविहीन कॉलेजों को कोई मदद नहीं मिलती। सीएम से मिलकर अनुरोध कीजिए कि मानदेय मिले। किसानों के हित की लड़ाई की तरह युवाओं के हित की लड़ाई लड़ें। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट राजनीति के जरिये अपनी पहचान बनाने वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अब ब्राह्मण मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच बनाने की कोशिश में लखनऊ में रालोद के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है। इस मौके पर रालोद के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी सरकार रालोद के बिना नहीं बन पाएगी। रालोद केवल पश्चिम नहीं बल्कि पूर्व और मध्य में भी सफल होगी। रालोद के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे ने कहा कि आज पार्टी का विस्तार हुआ है। पूर्वांचल में रालोद के कदम हैं। यहां भी रालोद के प्रतिनिधि नर आयेंगे। चौधरी साहब ने जमीन तैयार की थी, जिसकी फसल कुछ लोग काट ले गए।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #RashtriyaLokdal #JayantChaudhary #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 30, 2026, 11:04 IST
यूपी: पीडीए के जवाब में जयंत का एबीसीडी, अखिलेश पर हमला कर बोले- झगड़ों को भी राजनीतिक चश्मे से देखते हैं #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #RashtriyaLokdal #JayantChaudhary #VaranasiLiveNews
