Panipat News: राजाखेड़ी में गृह प्रवेश के बाद नवनिर्मित मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग

माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना किला क्षेत्र के राजाखेड़ी गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने एक नवनिर्मित मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। हमलावरों ने पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें चार गोलियां मकान के मुख्य गेट पर लगीं। एक गोली गेट को भेदते हुए अंदर खड़ी ईको गाड़ी के पिछले शीशे में जा लगी, जिससे शीशा टूट गया। मकान मालिक संदीप ने गांव के ही एक युवक पर तीन लाख रुपये के लेन-देन के विवाद के चलते फायरिंग कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से चार खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। शिकायत पर किला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।राजाखेड़ी निवासी संदीप ने बताया कि वह ईको गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने गांव के बाहर खेत में नया मकान बनवाया है। मंगलवार को मकान तैयार होने पर गृह प्रवेश के लिए हवन-पूजन कराया गया था। शाम करीब सात बजे वह गाड़ी मकान के अंदर खड़ी कर ताला लगाकर अपने पुराने घर चले गए। बुधवार सुबह करीब सात बजे लौटे तो देखा कि मकान पर रात के समय फायरिंग की गई थी। मुख्य गेट पर चार गोलियों के निशान मिले और अंदर खड़ी ईको गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ था। घटनास्थल पर चार खोखे और एक कारतूस भी पड़े मिले।तीन लाख रुपये का विवाद : पीड़ित संदीप का आरोप है कि आरोपी युवक ने करीब एक वर्ष पहले उससे तीन लाख रुपये उधार लिए थे, जो अब तक वापस नहीं किए। करीब तीन महीने पहले दोनों के बीच इसी रकम को लेकर विवाद भी हुआ था। उस समय आरोपी ने थाने में शिकायत दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था पर विवाद खत्म नहीं हुआ। संदीप का आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान पर फायरिंग कराई। थाना किला प्रभारी दीवान सिंह ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।दो बाइक पर आए थे तीन हमलावरसंदीप के अनुसार, घटना के बाद आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवक मकान के पास आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से भाग गए। तीनों ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।कैमरे लगे थे, लेकिन रिकॉर्डिंग नहीं मिलीपुलिस जांच में पता चला कि मकान के अंदर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अभी इंस्टॉल नहीं हुए थे। वहीं, रास्ते में लगे एक अन्य मकान के कैमरों में भी बिजली कटौती और अंधेरा होने के कारण हमलावरों की स्पष्ट तस्वीर कैद नहीं हो सकी। गांव के ही एक युवक संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एहतियात के तौर पर मकान पर पुलिस तैनात कर दी गई है। घटनास्थल पर पड़ीगोली। संवाद घटनास्थल पर पड़ीगोली। संवाद घटनास्थल पर पड़ीगोली। संवाद घटनास्थल पर पड़ीगोली। संवाद

#RapidFiringAtNewlyBuiltHouseInRajakhediFollowingHousewarmingCeremony. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 03:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: राजाखेड़ी में गृह प्रवेश के बाद नवनिर्मित मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग #RapidFiringAtNewlyBuiltHouseInRajakhediFollowingHousewarmingCeremony. #VaranasiLiveNews