केबीसी 18: जब तीन शेरों के बीच घिर गए थे रणबीर, ऐसे कठिन हालातों में किया था आलिया को प्रपोज; सुनाया किस्सा
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी काफी खास है। 'कौन बनेगा करोड़पति' में रणबीर ने अमिताभ बच्चन के सामने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जो रोमांटिक होने के साथ डरावना भी है। जानिए एक्टर ने क्या कहा। आलिया को प्रपोज करने के लिए रणबीर ने बनाया था खास प्लान रणबीर कपूर हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आए। यहां उन्होंने आलिया भट्ट को प्रपोज करने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। रणबीर ने बताया कि साल 2022 में केन्या के मसाई मारा घूमने के दौरान उन्होंने आलिया को शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया था। रणबीर ने कहा, 'मैंने पहले से ही जो गाइड है, उनको एक टिप दे दी थी कि आप कहीं जाके रोक देना बीच जंगल में। मैं एक अंगूठी लाया था कि मैं अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज करूंगा और आप दूर से फोटो खींचना क्योंकि लड़कियों को फोटो का बहुत शौक होता है। इंस्टाग्राम पर डालने का, तो मैंने सोचा कि ये बहुत जरूरी है आलिया के लिए।
#Bollywood #National #RanbirKapoor #RanbirKapoorAndAliaBhatt #AliaBhatt #AliaBhattHusband #RanbirKapoorProposalToAliaBhatt #RanbirKapoorAliaBhatt #RanbirAliaProposal #RanbirAliaWedding #RanbirAliaMarriage #AmitabhBachchan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 12:10 IST
केबीसी 18: जब तीन शेरों के बीच घिर गए थे रणबीर, ऐसे कठिन हालातों में किया था आलिया को प्रपोज; सुनाया किस्सा #Bollywood #National #RanbirKapoor #RanbirKapoorAndAliaBhatt #AliaBhatt #AliaBhattHusband #RanbirKapoorProposalToAliaBhatt #RanbirKapoorAliaBhatt #RanbirAliaProposal #RanbirAliaWedding #RanbirAliaMarriage #AmitabhBachchan #VaranasiLiveNews
