रामलीला में बदला मेकअप का अंदाज: ग्लिटर की चमक घटी, नेचुरल लुक की मांग बढ़ी; 10 साल में खर्च 25 गुना ज्यादा
रामलीला देखने पहुंचने वाले दर्शकों की नजर मंच पर राम, सीता, रावण और हनुमान के किरदारों पर टिकी रहती है। हालांकि, इन किरदारों को प्रभावशाली बनाने के लिए पर्दे के पीछे होने वाली तैयारी कम ही लोगों को दिखाई देती है। रावण की घनी मूंछें, कुंभकरण का भारी-भरकम चेहरा और राम का सौम्य रूप, हर किरदार की पहचान उसके मेकअप से भी बनती है। चंडीगढ़ में रामलीला के साथ मेकअप का अंदाज भी बदल रहा है। कभी सिंदूर, काजल, लिपस्टिक और फाउंडेशन से कलाकार खुद एक-दूसरे को तैयार कर लेते थे लेकिन अब दर्जनों तरह के मेकअप आइटम और प्रोफेशनल आर्टिस्ट इस तैयारी का अहम हिस्सा बन गए हैं।
#CityStates #Chandigarh-punjab #ChandigarhRamlila #RamlilaMakeupStyle #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 07:33 IST
रामलीला में बदला मेकअप का अंदाज: ग्लिटर की चमक घटी, नेचुरल लुक की मांग बढ़ी; 10 साल में खर्च 25 गुना ज्यादा #CityStates #Chandigarh-punjab #ChandigarhRamlila #RamlilaMakeupStyle #VaranasiLiveNews
