रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद: यूथ कांग्रेस का एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी मेंआठ अगस्त को रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ता बहुउद्देश्यीय भवन पहुंचे और नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। रैली समाप्त होने के बाद कुछ लोगों ने रामलीला मैदान में हवन-पूजन कर कथित शुद्धिकरण किया और वहां मौजूद लोगों को अराजक तत्व बताया। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि यह कृत्य किसी विशेष वर्ग को अपमानित करने और समाज में जातीय भेदभाव व नफरत फैलाने की मंशा से किया गया। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि रैली के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार वीडियो के माध्यम से धार्मिक आधार पर लोगों को भड़काने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस संबंध में 14 अगस्त को हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में रविवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए फिर से ज्ञापन सौंपा गया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हो गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शांतिपूर्वक लौट गए।

#CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #RamlilaMaidanControversy #YouthCongressProtest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 11:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद: यूथ कांग्रेस का एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #RamlilaMaidanControversy #YouthCongressProtest #VaranasiLiveNews