राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आज खुल सकता है रहस्य से पर्दा, सीएम को सौंपी जा सकती है SIT रिपोर्ट; होंगे बड़े खुलासे

एसआईटी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। छह दिनों तक एसआईटी ने छानबीन कर तमाम अहम साक्ष्य जुटाए हैं। सीएम को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू होगी। विस्तृत जांच के लिए एसआईटी को दो से तीन सप्ताह का और वक्त दिया जा सकता है। छह जून को चोरी का मामला उजागर हुआ था। 13 जून को शासन ने एसआईटी का गठन किया था। इसके बाद एसआईटी में शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ आईजी रेंज किरन एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन अयोध्या पहुंचे थे। छह दिनों तक तफ्तीश करने के बाद डेढ़ सौ से अधिक पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार की। शनिवार देर शाम एसआईटी लखनऊ लौटी। कयास लगाए जा रहे थे कि रविवार को रिपोर्ट सीएम को सौंप दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी। तभी रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Ayodhya #RamTempleOfferingTheft #RamMandirAyodhya #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 03:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आज खुल सकता है रहस्य से पर्दा, सीएम को सौंपी जा सकती है SIT रिपोर्ट; होंगे बड़े खुलासे #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Ayodhya #RamTempleOfferingTheft #RamMandirAyodhya #VaranasiLiveNews