Basti News: मखौड़ाधाम में 5100 दीपों से जगमग हुआ रामजानकी मंदिर परिसर
परशुरामपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को मखौड़ाधाम स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में देव दिवाली मनाई गई। दशरथ महल अयोध्या के महंत विंदुगद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने मंदिर परिसर को 5100 दीपों से सजाया। शाम को दीप प्रज्वलित होते ही पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर देव दिवाली के धार्मिक और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर के तीन दुर्गों का एक ही बाण से नाश किया था। इसी विजय की स्मृति में देवताओं ने दीपोत्सव मनाया था। कार्यक्रम में बाबा सूरजदास, माता प्रसाद पांडेय, निखिल पांडेय, किशन कुमार, विकास कुमार और अनिल तिवारी मौजूद रहे। संवाद
#BastiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 02:47 IST
Basti News: मखौड़ाधाम में 5100 दीपों से जगमग हुआ रामजानकी मंदिर परिसर #BastiNews #VaranasiLiveNews
