मोगा के किल्ली चहल में रैली आज: बदले गए रूट, लुधियाना-रायकोट से जाने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

मोगा के गांव किल्ली चहल में सरकार द्वारा आयोजित “युद्ध नशे विरुद्ध कैंपेन-2 की रैली के चलते भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है। इसे देखते हुए लुधियाना देहात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं और अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट प्लान जारी किया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार के जाम और परेशानी से बचा जा सके। आम लोगों के लिए मोगा जाने के वैकल्पिक रूट रायकोट से मोगा जाने के लिए-रायकोट बस्सिया चकर रामा बिलासपुर मोगा लुधियाना से मोगा जाने के लिए- लुधियाना मुल्लापुर जगरांव सिधवा बेट गिद्दड़विंडी किशनपुरा धर्मकोट मोगा माहितपुर से मोगा जाने के लिए-माहितपुर सिधवा बेट गिद्दड़विंडी किशनपुरा धर्मकोट मोगा रैली में शामिल होने वालों के लिए विशेष रूट रायकोट से किल्ली चहल रैली रूट रायकोट बस्सियां कमलपुरा जगराओं तहसील चौक नानकसर किल्ली चहल लुधियाना से किल्ली चहल रैली रूट लुधियाना मुल्लापुर जगराओं नानकसर किल्ली चहल जालंधर/नकोदर साइड से रैली रूट जालंधर नकोदर माहितपुर सिधवा बेट जगराओं नानकसर किल्ली चहल पुलिस की जनता से अपील लुधियाना देहात पुलिस ने कहा है कि जनता का सहयोग ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुरक्षित और आसान बनाए रखेगा।वाहन चालक समय पर निकलें, नियमों का पालन करें, निर्धारित रूट से ही यात्रा करें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें।

#CityStates #Ludhiana #KilliChahal #Moga #AapGovernment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 07:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मोगा के किल्ली चहल में रैली आज: बदले गए रूट, लुधियाना-रायकोट से जाने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी #CityStates #Ludhiana #KilliChahal #Moga #AapGovernment #VaranasiLiveNews