Shahjahanpur News: राकिमसं ने दिया नायब तहसीलदार को ज्ञापन

पुवायां। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। ज्ञापन में बजाज चीनी मिल मकसूदापुर से गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने, पुवायां और बंडा मंडी में लगे गेहूं खरीद केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध कराने, उपभोक्ताओं को रसोई गैस समय से उपलब्ध कराने, बारिश से खराब हुई फसल का आकलन कर मुआवजा दिलाने, छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाने आदि मांग की गई। ज्ञापन देने के समय जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह संधू, तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गंगवार, जसवंत सिंह, सचिन मिश्रा, श्यामू, बलराम सिंह, विनोद कुमार, विनीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

#RAKIMSAMSubmittedAMemorandumToTheNaibTehsildar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: राकिमसं ने दिया नायब तहसीलदार को ज्ञापन #RAKIMSAMSubmittedAMemorandumToTheNaibTehsildar #VaranasiLiveNews