Karnal News: पूर्व मंत्री असीम गोयल को बांधी राखी

अंबाला सिटी। रक्षाबंधन पर शनिवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों व महिला स्वास्थ्य कर्मियों से राखी बंधवाई। इस दौरान बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूर्व मंत्री ने सभी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। नगर निगम पहुंचने पर महापौर अक्षिता सैनी और एएमसी दीपक सूरा ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वे नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें राखी बांधी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, पीएमओ डॉ. रेणु बेरी, पार्षद वरखा सहोता, शिवानी सूद, कविता सैनी, अमन सूद, जसविंदर सिंह और योगेश साहनी मौजूद रहे। संवाद

#RakhiTiedToFormerMinisterAseemGoyal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 03:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: पूर्व मंत्री असीम गोयल को बांधी राखी #RakhiTiedToFormerMinisterAseemGoyal #VaranasiLiveNews