Kangra News: राकेश चौधरी चुने गए घृत-बाहती चाहंग महासभा के नए प्रदेशाध्यक्ष

राजा का तालाब (कांगड़ा)। भारतीय क्षत्रिय घृत-बाहती चाहंग महासभा हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को राजा का तालाब में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश चौधरी को निर्विरोध महासभा का नया प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।यह चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल स्वरूप कोहली, पर्यवेक्षक व सेवानिवृत्त सेशन जज सुरेश चौधरी तथा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर डॉ. प्रेम चौधरी की देखरेख में पूरी हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश चौधरी को न्यायिक अनुभव के साथ-साथ घृत-बाहती चाहंग समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक परिस्थितियों का भी व्यापक अनुभव है।सभा के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महासभा समाज की एकता और संगठन को और अधिक सुदृढ़ करेगी। वहीं, राकेश चौधरी ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी, जवाली अध्यक्ष मनोहर आचार्य, फतेहपुर अध्यक्ष रघुवीर चौधरी, नूरपुर अध्यक्ष पवन कौंडल, इंदौरा अध्यक्ष सोमराज, पालमपुर अध्यक्ष अशोक कुमार, बैजनाथ अध्यक्ष सीमा चौधरी और धर्मशाला अध्यक्ष सुदर्शन अंगारिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश चौधरी जिन्हें रविवार को राजा का तालाब में आयोजित भारत

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: राकेश चौधरी चुने गए घृत-बाहती चाहंग महासभा के नए प्रदेशाध्यक्ष #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews