Hindu Sammelan: अलीगढ़ में 10 स्थानों पर आज हिंदू सम्मेलन, आएंगे राजू दास महाराज

हिंदू सम्मेलन में 8 फरवरी को अलीगढ़ जिले में संत और संघ के बड़े पदाधिकारियों का जमावड़ा लगने वाला है। अयोध्या से संत राजू दास महाराज समेत संघ के कई बड़े पदाधिकारी रहेंगे। वह 9 फरवरी को चंडौस में होने वाले हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिले में 10 स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। महानगर कार्यवाह रतन कुमार ने बताया कि बृज प्रांत में 15 जनवरी से विराट हिंदू सम्मेलन प्रारंभ हो गए थे। विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को श्री वार्ष्णेय मंदिर क्रीड़ा स्थल, क्वार्सी क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर, दाऊजी नगर में हरिपुर विद्यालय, आजाद नगर में लोधी विहार पार्क, हरिदास नगर जीटी रोड स्थित मैदान, गोविंद नगर में नगला मसानी गोशाला, विश्व कर्मा नगर में नर्मदेश्वर मंदिर, वीर सावरकर नगर में स्वर्ण शाखा स्थित मैदान में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। ओजोन-सांगवान में सम्मेलन संपन्न सर्व समाज हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में ओजोन एवं सांगवान श्री कृष्ण बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय गवेंद्र पाल सिंह ने की। मुख्य वक्ता डॉ. रामशंकर (प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख) रहे। मुख्य अतिथि के रूप में संत वागीश महाराज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में युवराज धर्माचार्य एवं डॉ. मालती मिश्रा (प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, राष्ट्र सेविका समिति) की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन गंगापुत्र मोहित निर्भय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चमन लाल, गंगापुत्र मोहित निर्भय, प्रांत गौरव आदि मौजूद रहे।

#CityStates #Aligarh #HinduSammelan2026 #RajuDasJiMaharaj #AligarhNews #HinduSammelan #Rss #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 10:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hindu Sammelan: अलीगढ़ में 10 स्थानों पर आज हिंदू सम्मेलन, आएंगे राजू दास महाराज #CityStates #Aligarh #HinduSammelan2026 #RajuDasJiMaharaj #AligarhNews #HinduSammelan #Rss #VaranasiLiveNews