पता नहीं खबर कैसे फैल गई , 3 इडियट्स के सीक्वल पर राजकुमार हिरानी ने कही ये बात; मुन्नाभाई 3 पर दी अपडेट

दिग्गज निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले कई दिनों से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि राजकुमार हिरानी अपनी कल्ट फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फैंस निर्देशक की एक और हिट फ्रेंचाइज मुन्नाभाई की भी तीसरी किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब खुद राजकुमार हिरानी ने इन दोनों ही फिल्मों के बारे में अपडेट दिया है। जानिए क्या सच में 3 इडियट्स के सीक्वल पर काम कर रहे राजू हिरानी मुन्नाभाई के तीसरे पार्ट का नहीं मिल रहा सही क्लाईमैक्स वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत के दौरान राजकुमार हिरानी ने 3 इडियट्स के सीक्वल और मुन्नाभाई के तीसरे पार्ट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों ही फिल्मों पर काम चल रहा है। निर्देशक ने कहा कि मेरे पास इस समय दो आइडिया हैं। मैं वास्तव में दोनों फिल्मों पर काम कर रहा हूं। मैं 'मुन्ना भाई' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और साथ ही '3 इडियट्स' के सीक्वल के विचार पर भी। 'मुन्ना भाई' के लिए मेरे पास एक आइडिया था, जिसे बड़े पैमाने पर दिखाया गया है। लेकिन फिर भी मुझे इसका सही क्लाईमैक्स नहीं मिला है।

#Bollywood #National #RajkumarHirani #3Idiots #MunnaBhaiMbbs #3IdiotsSequel #3IdiotsSequelMaking #MunnaBhai3 #3IdiotsStory #3IdiotsStarcast #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 06:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पता नहीं खबर कैसे फैल गई , 3 इडियट्स के सीक्वल पर राजकुमार हिरानी ने कही ये बात; मुन्नाभाई 3 पर दी अपडेट #Bollywood #National #RajkumarHirani #3Idiots #MunnaBhaiMbbs #3IdiotsSequel #3IdiotsSequelMaking #MunnaBhai3 #3IdiotsStory #3IdiotsStarcast #VaranasiLiveNews