Bihar News: चार जैन सैलानियों की रहस्यमयी मौत, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। दिगंबर धर्मशाला के एक कमरे में चार जैन सैलानियों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना राजगीर थाना क्षेत्र की दिगंबर धर्मशाला में घटी। मृतक जैन धर्म के अनुयायी थे और 31 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर राजगीर आए थे। स्थानीय लोगों और अन्य पर्यटकों में चार शवों के मिलने के बाद भय और दहशत का माहौल फैल गया। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया। किसी को भी कमरे के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। डीएसपी राजगीर और राजगीर थाना अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी बुलाई गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शवों के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

#CityStates #Gaya #Bihar #BiharNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 13:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: चार जैन सैलानियों की रहस्यमयी मौत, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी #CityStates #Gaya #Bihar #BiharNews #VaranasiLiveNews