राजस्थान में क्या फिर बदलेगा मौसम?: अर्नब का असर; 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पूर्वी इलाकों में ओलों की चेतावनी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से मौसम बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका है। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम में बदलाव के कारण अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और डीडवाना-कुचामन में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है। यह भी पढें-राजस्थान: जयपुर में अवैध रूप से रह रहीं 10 विदेशी युवतियां डिपोर्ट, नौ थाईलैंड और एक लाओस की निवासी 19 जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सिरोही, उदयपुर, बालोतरा, चूरू, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में भी बदल सकता है मौसम पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, जैसलमेर और बाड़मेर सहित सीमावर्ती इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। डीडवाना-कुचामन में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बालोतरा, चूरू, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक नवंबर से मौसम शुष्क होने के आसार मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर को भी पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद एक नवंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #CycloneArnab #CycloneArnabImpact #RajasthanWeatherAlert #JaipurWeather #RajasthanRainAlert #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 02:26 IST
राजस्थान में क्या फिर बदलेगा मौसम?: अर्नब का असर; 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पूर्वी इलाकों में ओलों की चेतावनी #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #CycloneArnab #CycloneArnabImpact #RajasthanWeatherAlert #JaipurWeather #RajasthanRainAlert #VaranasiLiveNews
