आज उपसरपंच का चुनाव: सुबह 10 बजे बैठक, 11 बजे तक नामांकन, जरूरत पड़ी तो दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मतदान

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में सरपंच और वार्ड पंच चुने जाने के बाद आज, सोमवार को उपसरपंच का चुनाव होगा। पहले चरण में शामिल 16 जिलों की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुनने के लिए बैठक बुलाई जाएगी। बैठक सुबह दस बजे शुरू होगी। इसके बाद सुबह ग्यारह बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर दोपहर बारह से एक बजे के बीच मतदान कराया जाएगा। बैठक से पहले देना होगा नोटिस नियमों के अनुसार, पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी पहले वार्ड पंचों के निर्वाचन की घोषणा करेंगे। इसके बाद नवनिर्वाचित वार्ड पंचों और सरपंच की बैठक बुलाई जाएगी। इसी बैठक में उपसरपंच का चुनाव होगा। बैठक के समय और स्थान की सूचना कम से कम दो घंटे पहले देना जरूरी है। इसके लिए पंचायत कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा की जाएगी। यदि पंचायत कार्यालय नहीं है या चुनाव पंचायत मुख्यालय से अलग स्थान पर हो रहा है, तो नोटिस ऐसी जगह लगाया जाएगा, जहां वह आसानी से दिखाई दे। ऐसी स्थिति में सरपंच और वार्ड पंचों को भी बैठक के समय और स्थान की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढें-राजस्थान: दिल्ली कूच करेगी कांग्रेस, महारैली में 1 लाख कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य - केसी वेणुगोपाल नामांकन से परिणाम तक यह रहेगा समय उपसरपंच चुनाव के लिए बैठक सुबह दस बजे शुरू होगी। उम्मीदवार सुबह ग्यारह बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की सूची तैयार करने और चुनाव चिह्न आवंटित करने की प्रक्रिया सुबह साढ़े ग्यारह से दोपहर बारह बजे तक पूरी की जाएगी। यदि किसी पंचायत में एक से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहते हैं, तो दोपहर बारह से एक बजे के बीच मतदान कराया जाएगा। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एक ही उम्मीदवार होने पर मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन 16 जिलों में होगा उपसरपंच का चुनाव पहले चरण में अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, फलोदी, कोटा, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में उपसरपंच चुने जाएंगे। इन जिलों की 3,255 ग्राम पंचायतों में पहले चरण के दौरान सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव हुए थे। अब इन्हीं ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का निर्वाचन कराया जाएगा।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanPanchayatElection2026 #DeputySarpanchElection #UpSarpanchChunav #RajasthanPanchayatiRajElections #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज उपसरपंच का चुनाव: सुबह 10 बजे बैठक, 11 बजे तक नामांकन, जरूरत पड़ी तो दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मतदान #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanPanchayatElection2026 #DeputySarpanchElection #UpSarpanchChunav #RajasthanPanchayatiRajElections #VaranasiLiveNews