राजस्थान: 47 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, तीन जिलों के पांच थानों में वांछित कुलदीप गिरफ्तार

खैरथल-तिजारा के ततारपुर थाना पुलिस ने तीन जिलों के पांच थानों में वांछित 23 वर्षीय आरोपी कुलदीप उर्फ चन्दू को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण, फिरौती और डकैती के मामलों में शामिल यह आरोपी पिछले 47 दिन से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने तकनीकी सूचना और मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करके यह सफलता हासिल की। ठिकानों पर दबिश देकर दबोचा पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष टीम का गठन किया गया था। ततारपुर थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित इस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने ततारपुर थाना क्षेत्र में संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक हंसराज यादव, हेड कांस्टेबल सत्यपाल, कांस्टेबल राजाराम और बजरंगलाल शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी कुलदीप को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए खैरथल थाना पुलिस को सौंप दिया। पांच थानों में दर्ज हैं केस गिरफ्तार आरोपी कुलदीप उर्फ चन्दू ततारपुर थाना क्षेत्र के बडली गांव का निवासी है और उसके पिता का नाम रोहिताश है। वह खैरथल थाने में दर्ज एक मामले में 12 अक्तूबर से लगातार वांछित चल रहा था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ मुंडावर, सदर अलवर, एनईबी अलवर और कोटपूतली थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि खैरथल-तिजारा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#CityStates #Alwar #Rajasthan #KhairthalNews #KhairthalUpdates #RajasthanPolice #KuldeepArrested #WantedAccused #KidnappingCase #ExtortionCase #RobberyCase #TatarpurPoliceStation #ArrestOfACriminal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 08:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान: 47 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, तीन जिलों के पांच थानों में वांछित कुलदीप गिरफ्तार #CityStates #Alwar #Rajasthan #KhairthalNews #KhairthalUpdates #RajasthanPolice #KuldeepArrested #WantedAccused #KidnappingCase #ExtortionCase #RobberyCase #TatarpurPoliceStation #ArrestOfACriminal #VaranasiLiveNews