Rajasthan IPS Transfers: पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले अफसर
राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी करते हुए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार 18 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। इस फेरबदल में डीजी, आईजी, पुलिस आयुक्त और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे अहम बदलाव में आईपीएस अनिल पालीवाल को महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस (यातायात) बनाया गया है। आईपीएस शरत कविराज को आईजी, अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि आईपीएस अंशुमन भोमिया को पुलिस आयुक्त, जोधपुर नियुक्त किया गया है। यह भी पढें-Rajasthan:सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के दौरान हंगामा, गेट तोड़कर घुसे श्रद्धालु; पुलिस ने 4 को पकड़ा इसके अलावा आईपीएस राजेंद्र सिंह को आईजी, सतर्कता, जयपुर, आईपीएस डॉ. रवि को आईजी, अजमेर रेंज, आईपीएस कैलाश चंद बिश्नोई को आईजी, आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण तथा आईपीएस डॉ. प्रीति चंद्रा को आईजी, भरतपुर रेंज बनाया गया है। अन्य प्रमुख बदलावों में आईपीएस प्रदीप मोहन शर्मा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन), जयपुर पुलिस आयुक्तालय, आईपीएस राजेश कुमार कांवट को पुलिस अधीक्षक, बालोतरा तथा आईपीएस नरेंद्र सिंह मीणा को कमाण्डेन्ट, 10वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanIpsTransfers #RajasthanPoliceTransfers #IpsOfficersTransfer #RajasthanGovernment #PersonnelDepartmentRajasthan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 06:38 IST
Rajasthan IPS Transfers: पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले अफसर #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanIpsTransfers #RajasthanPoliceTransfers #IpsOfficersTransfer #RajasthanGovernment #PersonnelDepartmentRajasthan #VaranasiLiveNews
