Rajasthan: विधायक लिखी स्कॉर्पियो की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम; जमकर बवाल

बूंदी के राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर बासनी गणेशजी मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार उमर गांव के पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा (करीब 55 वर्ष), पुत्र गंगाराम मीणा, निवासी उमर, अपनी मोपेड से देवली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबू मोहन मीणा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो की फ्रंट नंबर प्लेट पर विधायक लिखा हुआ था। यह देख स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पढ़ें:प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी, 5.15 करोड़ मतदाता दर्ज; 31 लाख लोगों के नाम कटे सूचना पर एम्बुलेंस और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि मृतक बाबू मोहन के पिता भी पूर्व में विधायक रह चुके हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। वहीं विधायक लिखी गाड़ी की मौजूदगी से मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

#CityStates #Bundi #Rajasthan #BundiNews #BundiHindiNews #BundiViralNews #BundiLatestNews #RajasthanViralNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 13:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan: विधायक लिखी स्कॉर्पियो की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम; जमकर बवाल #CityStates #Bundi #Rajasthan #BundiNews #BundiHindiNews #BundiViralNews #BundiLatestNews #RajasthanViralNews #VaranasiLiveNews