Rajasthan Assembly Session Live: विधायक के सवाल पर जवाब नहीं दे पाए राजस्व मंत्री, सरकार की जबरदस्त किरकिरी
राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल के दौरान उद्योग विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय विकास विभाग और ऊर्जा विभाग से जुड़े प्रश्न उठाए जाएंगे। इसके अलावा सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा भी आज जारी रहेगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय बढ़ाया गया था। अब इस पर राज्य सरकार की ओर से आज सदन में जवाब दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी वित्त विभाग से संबंधित 27 अधिसूचनाएं सदन में प्रस्तुत करेंगी। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा परिवहन विभाग की एक अधिसूचना सदन के पटल पर रखेंगे, वहीं मंत्री किरोड़ीलाल मीणा आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग से जुड़ी छह अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगे और गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढ़म गृह विभाग से संबंधित सात अधिसूचनाएं सदन में रखेंगे। वार्षिक प्रतिवेदन भी होंगे पेश सदन की कार्यवाही के दौरान आज विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान जन आधार प्राधिकरण का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेंगी। मंत्री सुमित गोदारा राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanAssemblySession #RajasthanVidhanSabhaSession2026Live #QuestionHourToday #DiyaKumari #KiroriLalMeena #RajasthanNewsInHindi #RajasthanNewsLive #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 10:27 IST
Rajasthan Assembly Session Live: विधायक के सवाल पर जवाब नहीं दे पाए राजस्व मंत्री, सरकार की जबरदस्त किरकिरी #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanAssemblySession #RajasthanVidhanSabhaSession2026Live #QuestionHourToday #DiyaKumari #KiroriLalMeena #RajasthanNewsInHindi #RajasthanNewsLive #VaranasiLiveNews
