Uttarkashi News: बारिश से गगनानी गंगा मंदिर को खतरा
पहाड़ी से गिर रहा मलबा और बोल्ड, भू-कटाव से बड़े हादसे की आशंकाबड़कोट। लगातार हो रही बारिश ने बड़कोट क्षेत्र के त्रिवेणी घाट गगनानी स्थित प्राचीन गंगा मंदिर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बृहस्पतिवार रात पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे ने मंदिर के पिछले हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-कटाव ने भविष्य में बड़े हादसे की आशंका बढ़ा दी है।बीते देर रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर और कई छोटे-बड़े पत्थर मंदिर परिसर तक पहुंच गए। इससे मंदिर की पिछली दीवार और फर्श क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश से पहाड़ी कमजोर हो चुकी है और अब भी मंदिर के पीछे की ओर छोटे-बड़े बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि समय रहते पहाड़ी की वैज्ञानिक ढंग से सुरक्षा, रिटेनिंग वॉल और भू-सुरक्षा संबंधी कार्य नहीं किए गए तो यह ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बड़े खतरे की चपेट में आ सकता है। उनका कहना है कि यह केवल मंदिर को हुए नुकसान का मामला नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में बढ़ते भूस्खलन के जोखिम का संकेत है। पुजारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल विशेषज्ञों की ओर से स्थल का निरीक्षण कराने, पहाड़ी की स्थिरता का आकलन करने और स्थायी सुरक्षा उपाय शुरू करने की मांग की है।
#RainPosesThreatToGagnaniGangaTemple. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 16:52 IST
Uttarkashi News: बारिश से गगनानी गंगा मंदिर को खतरा #RainPosesThreatToGagnaniGangaTemple. #VaranasiLiveNews
