Bareilly News: कल से चार दिन तक बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी
बरेली। रविवार को हल्की बारिश के बाद निकल रही चटख धूप मंगलवार को नर्म पड़ी। पश्चिमी विक्षोभ से अनुकूल माहौल बनने पर तेज हवा संग बादलों के प्रवेश से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर 19 से 22 मार्च तक बारिश का अनुमान जताया है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार पंजाब के ऊपर मंडरा रहा पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से हवा के साथ बादलों का प्रवेश विशेषकर प्रदेश के उत्तरी दिशा में मैदानी इलाकों में हो रहा है। इसी के प्रभाव से दो दिन पूर्व रुहेलखंड समेत अन्य जिलों में गरज चमक के साथ खंडवर्षा हुई। हल्का प्रभाव होने से बारिश थमी और आसमान साफ होने से धूप निकली। 18 मार्च की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रुहेलखंड क्षेत्र में 19 से 22 मार्च तक बारिश के आसार हैं। यलो अलर्ट जारी किया है।विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बारिश के बाद पारे में पांच से सात डिग्री तक गिरावट से दो से तीन दिन तक धूप के बावजूद गर्मी से निजात रहेगी। मंगलवार को अधिकतम पारा 32.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 80 फीसदी दर्ज हुई।--मौसम इनपुट32.1 15.3हल्के बादल छाएंगे। तेज हवा चलेगी और धूप निकलेगी। सुबह 6:19शाम 6:22
#RainExpectedForFourDaysFromTomorrow #YellowAlertIssued #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 06:18 IST
Bareilly News: कल से चार दिन तक बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी #RainExpectedForFourDaysFromTomorrow #YellowAlertIssued #VaranasiLiveNews
