रायगढ़: कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत, पति-बच्चा घायल, ग्रामीणों का चक्काजाम
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्का जाम शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उक्त घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंघनपुर के पास कोयला लोड ट्रेलर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार महिला उमा राठिया को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में महिला की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतका के पति और उसके मासूम बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि मृतका आज सुबह अपने पति टीकाराम राठिया और बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव सिंघनपुर लौट रहे थे, इसी बीच यह घटना हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीण मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया है, जिससे इस मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मामले की जानकारी मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।
#CityStates #Raigarh #Raigarh:WomanDiesAfterBeingHitByACoal-ladenTrailer #HusbandAndChildAlsoInjured #VillagersStageRoadBlockade #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 08:30 IST
रायगढ़: कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत, पति-बच्चा घायल, ग्रामीणों का चक्काजाम #CityStates #Raigarh #Raigarh:WomanDiesAfterBeingHitByACoal-ladenTrailer #HusbandAndChildAlsoInjured #VillagersStageRoadBlockade #VaranasiLiveNews
