सब कुछ एकदम से याद आ गया , इस गाने को सुनकर ताजा हो गईं आर माधवन की बचपन की यादें; कही ये बात
हाल ही में एक्टर आर. माधवन ने हॉलीवुड के सबसे मशहूर गानों में से एक को सुनकर अपने फैंस के साथ एक भावुक पल शेयर किया। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्लिप पोस्ट की और बताया कि इस क्लासिक गाने ने उन्हें तुरंत उनके टीनएज के दिनों की याद दिला दी। डर्टी डांसिंग के गाने आई हैव हैड द टाइम ऑफ माय लाइफ के फैन हुए माधवन इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने विचार शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, सब कुछ एकदम से याद आ गया। पूरी तरह से पुरानी यादें ताजा हो गईं। मेरी किशोरावस्था का पूरा दौर बस एक गाने में सिमट गया। जिस गाने ने ये यादें ताजा कीं, वह था आई हैव हैड द टाइम ऑफ माय लाइफ। यह 1987 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'डर्टी डांसिंग' का मशहूर गाना है। इस फिल्म में पैट्रिक स्वेज और जेनिफर ग्रे मुख्य भूमिकाओं में थे और यह हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा क्लासिक फिल्मों में से एक बनी हुई है। एमिल अर्दोलिनो द्वारा निर्देशित, 'डर्टी डांसिंग' को अपनी भावुक कहानी, यादगार परफॉर्मेंस और कभी न भूलने वाले साउंडट्रैक के लिए दुनिया भर में पहचान मिली। बिल मेडली और जेनिफर वार्न्स द्वारा गाए गए इस गाने का इस्तेमाल फिल्म के क्लाइमेक्स वाले डांस सीक्वेंस में किया गया है।
#Bollywood #Hollywood #Khargone #MadhyaPradesh #National #RMadhavan #IHaveHadTheTimeOfMyLife #IHaveHadTheTimeOfMyLifeSong #DirtyDancing #DirtyDancingMovie #DirtyDancingSongIHaveHadTheTimeOfMyLife #RMadhavanLovesIHaveHadTheTimeOfMyLifeSo #RMadhavanInGdn #RMadhavanUpcomingMovie #RMadhavanUpcomingMovieGdn #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 13:42 IST
सब कुछ एकदम से याद आ गया , इस गाने को सुनकर ताजा हो गईं आर माधवन की बचपन की यादें; कही ये बात #Bollywood #Hollywood #Khargone #MadhyaPradesh #National #RMadhavan #IHaveHadTheTimeOfMyLife #IHaveHadTheTimeOfMyLifeSong #DirtyDancing #DirtyDancingMovie #DirtyDancingSongIHaveHadTheTimeOfMyLife #RMadhavanLovesIHaveHadTheTimeOfMyLifeSo #RMadhavanInGdn #RMadhavanUpcomingMovie #RMadhavanUpcomingMovieGdn #VaranasiLiveNews
