Bareilly News: झोलाछाप, मेडिकल स्टोरों के नाम फर्जी बिलों के जरिये खपाईं नकली दवाएं, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

आगरा की बंसल मेडिकल एजेंसी और मां मेडिको से बरेली के बड़ा बाजार स्थित लखनऊ ड्रग एजेंसी, वर्मा ब्रदर्स एंड कंपनी और गुनिना फार्मास्युटिकल्स ने बड़ी मात्रा में नकली दवाएं खरीदीं। इन दवाओं को बहेड़ी के पंजाबी कॉलोनी चौराहा स्थित जगदीश मेडिकल स्टोर के जरिये डॉक्टरों, मेडिकल स्टोरों और झोलाछाप के बीच खपाया गया। फर्जी बिल के जरिये दवाओं की खरीद और ब्रिक्री की गई। निरीक्षण में नौ तरह की औषधि के कंप्यूटर स्टॉक एवं मौजूद स्टॉक का मिलान करने पर औषधियों की मात्रा में भारी अंतर मिला। बहेड़ी कस्बे के आसिफ मेडिकल स्टोर, देव मेडिकल स्टोर, भारत मेडिकल एजेंसी, जनता मेडिकल हॉल, लोधीपुर निवासी झोलाछाप आदित्य और डॉ. होरी लाल के नाम के फर्जी बिल भी मिले हैं। इस अनियमितता पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) ने जगदीश मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर रजत पिपलानी का थोक औषधि बिक्री लाइसेंस 30 दिन के लिए निलंबित किया है। निलंबन अवधि में फर्म से औषधियों का क्रय-विक्रय और प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। बंसल मेडिकल एजेंसी और मां मेडिको की एसटीएफ और जीएसटी की जांच में सामने आया था कि नकली दवाओं की बिक्री बरेली की फर्मों को भी की गई थी। नकली औषधि एलेग्रा-120 एमजी बंसल मेडिकल एजेंसी से बरेली की लखनऊ ड्रग एजेंसी को बेची गई। लखनऊ ड्रग एजेंसी ने जगदीश मेडिकल स्टोर को बेची। यह खुलासा औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने जगदीश मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में किया था।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #MedicalStores #Medicines #FakeBills #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 09:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: झोलाछाप, मेडिकल स्टोरों के नाम फर्जी बिलों के जरिये खपाईं नकली दवाएं, जांच में हुआ बड़ा खुलासा #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #MedicalStores #Medicines #FakeBills #VaranasiLiveNews