यूपी: बंदर को जिंदा निगल गया अजगर, ताज के पास फिर जो हुआ...वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्य मार्ग के बीचों-बीच एक अजगर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर ने सड़क किनारे एक बंदर के बच्चे को निगल लिया। शिकार करने के बाद अजगर सुस्त होकर सड़क पर ही बैठ गया। ताजमहल जैसे अति-संवेदनशील और व्यस्त पर्यटन क्षेत्र में अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि अजगर की तलाश में टीम भेजी गई थी। मौके पर अजगर नहीं मिला। दोबारा दिखने पर सूचना देने के लिए कहा गया है।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #PythonSwallowsMonkeyAtTaj'sEastGate. #TajMahal #Python #Snake #Monkey #Wildlife #EastGate #ForestDepartment #आगरा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 02:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: बंदर को जिंदा निगल गया अजगर, ताज के पास फिर जो हुआ...वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे #CityStates #Agra #UttarPradesh #PythonSwallowsMonkeyAtTaj'sEastGate. #TajMahal #Python #Snake #Monkey #Wildlife #EastGate #ForestDepartment #आगरा #VaranasiLiveNews