PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 37 प्रतिशत मतदान; अध्यक्ष पद पर टक्कर में दो प्रत्याशी
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए शनिवारदोपहर ढाई बजे वोटिंग संपन्न हो गई। लगभग 37 प्रतिशत। यह वोट प्रतिशत चुनाव के प्रति उदासीनता दिखा रहा है और इस कारण प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर के संकेत मिल रहे हैं। जीत-हार का अंतर बहुत कम रहने के आसार हैं। अब तक की चर्चा को समझें तो अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद् और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के बीच अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला है। बाकी पदों पर भी जीत-हार का अंतर कम रहने के आसार है। शनिवार को मतदान केदौरान पटना वीमेंस कॉलेज के सामने कुछ छात्रों ने विवि प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। वहीं तेज प्रताप यादव के समर्थन से चुनाव में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल यादव ने भी विरोध प्रदर्शन किया। रिंकल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ गलत किया जा रहा है इसलिए चुनाव को अविलंब रद्द किया जाए। उनका आरोप है कि मैं रिंकल यादव हूं और मेरे बैलट पेपर पर रिंकल कुमार लिखा है, ताकि पहचान बदल कर मुझे पहले ही मैदान से बाहर कर दिया जाए। बता दें कि 20,036 छात्र-छात्राओं का नाम मतदातासूची में है। सेंट्रल पैनल में अध्यक्ष पद पर 11, उपाध्यक्ष पद पर आठ, महासचिव पद पर नौ, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर छह-छह उम्मीवार उतरे हैं। सेंट्रल पैनल के लिए 40 और काउंसलर के 45 प्रत्याशी हैं। इनमें से पांच प्रत्याशी निर्विरोध पहले ही जीत चुके हैं। कैसे होगा चुनाव जानिए प्रक्रिया विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सेंट्रल पैनल के अधिकारी के लिए पांच और काउंसलर पद के लिए एक बैलेट बॉक्स लगाए गए हैं। सभी पदों के लिए बैलेट पेपर भी अलग-अलग तय किए गए हैं। छात्रों को अपनी पसंद के उम्मीदवार के सामने क्रॉस चिह्न लगाकर वोट करना होगा। मतदान प्रक्रिया में शामिल होने वाले छात्रों को अपना आईकार्ड लेकर आना होगा। कितने मतदान केंद्र बनाए गए हैं विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पटना विवि के सभी कॉलेज और चार संकायों को मिलकार कुल 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुबह से ही पटना पुलिस की टीम लगातार गश्ती कर रहीहै। इसके अलावा सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी की जा रही है। Bihar News:पटना पुलिस को कब्र से क्यों निकालना पड़ा महिला का शव पति पर जो आरोप लगे वह हैरान करने वाले हैं आज ही जारी होगा चुनाव परिणमा चुनाव पदाधिकार शंकर प्रसाद ने बतया कि आज ही काउंटिंग होगी और रिजल्ट भी रात तक जारी कर दिया जाएगा। पटना आर्ट कॉलेज में वोटों की गिनती शाम पांच बजे से शुरू होगी। कुछ छह राउंड की गिनती होगी। यहां पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने छात्रों से अपील की है कि सभी लोग मतदान प्रकिया में शामिल हों। शांतिपूर्ण तरीके से इस प्रक्रिया में भाग लें।
#CityStates #Patna #Bihar #BiharNews #PatnaNews #PatnaUniversityStudentUnionElection #StudentUnionElection #BiharElectionNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 10:51 IST
PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 37 प्रतिशत मतदान; अध्यक्ष पद पर टक्कर में दो प्रत्याशी #CityStates #Patna #Bihar #BiharNews #PatnaNews #PatnaUniversityStudentUnionElection #StudentUnionElection #BiharElectionNews #VaranasiLiveNews
