Karnal News: पूर्वांचल समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
कुरुक्षेत्र। केडीबी रोड स्थित निजी पैलेस में रविवार को होली मिलन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। पूर्वांचल समाज महासभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष संतोष पासवान की अध्यक्षता में हुए भव्य आयोजन में दूर-दूर से लोग एकजुट हुए। सभी ने मिलकर भोजपुरी आर्केस्ट्रा और होली के गीतों का आनंद लिया। भोजपुरी और बिहार के गायकों तथा कलाकारों ने होली के परंपरागत गीतों के साथ फिल्मी गीतों की भी प्रस्तुति दी। आगंतुकों के लिए बिहार के परंपरागत देसी व्यंजनों लिट्टी चोखा के स्टॉल लगाए गए और प्रीतिभोज दिया गया। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। जिला परिषद् उपाध्यक्ष डीपी चौधरी और मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन मंडल से महासचिव देवेंद्र यादव, लाल बहादुर कुशवाहा,अर्जुन पासवान, दिलीप राय, दीपक शाक्य, अमित कुमार और अनिल पासवान ने विशेष भूमिका निभाई। संवाद कुरुक्षेत्र। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेलते समाज के लोग। स्वयं
#PurvanchalSocietyCelebratedHoliMilanCeremony #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 03:36 IST
Karnal News: पूर्वांचल समाज ने मनाया होली मिलन समारोह #PurvanchalSocietyCelebratedHoliMilanCeremony #VaranasiLiveNews
