Bihar News: ईश्वर की लीला! पूर्णिया की लापता मां एक साल बाद वृंदावन मंदिर में मिली, पुत्रों की आंखें भर आईं

भक्ति और परिवार के प्रेम की एक अनोखी मिसाल पूर्णिया जिले में देखने को मिली है। करीब एक साल पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुई 42 वर्षीय चित्रलेखा देवी अंततः वृंदावन के एक मंदिर से सकुशल बरामद कर ली गई हैं। मां को वापस पाकर उनके पुत्रों और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। रहस्य बन गई गुमशुदगी घटनाक्रम के अनुसार, माधो नगर (वार्ड नंबर 26) निवासी नवीन कुमार मेहता की पत्नी चित्रलेखा देवी को करीब एक साल पहले भगवान की सेवा करने का सपना आया था। इसी धार्मिक प्रेरणा के वशीभूत होकर वह 28 फरवरी 2025 को बिना किसी को बताए घर से निकल गई थीं। उस समय सीसीटीवी फुटेज में उन्हें नेवालाल चौक के पास एक काले बैग के साथ जाते देखा गया था। परिजनों ने 7 मार्च 2025 को सहायक खजांची थाना में गुमशुदगी (कांड संख्या 85/25) का मामला दर्ज कराया था। पुत्रों की लगातार खोज और मातृ-मिलन महिला के बड़े पुत्र, एचडीएफसी बैंक कर्मी राज कुमार और छोटे पुत्र दीपक कुमार ने अपनी मां की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी। दीपक ने काशी, मथुरा और वृंदावन के सैकड़ों मंदिरों और गलियों की खाक छानी। दीपक पहले भी एक बार वृंदावन गए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। हार न मानते हुए दीपक पुनः वृंदावन पहुंचे। खोजबीन के दौरान उनकी नजर एक मंदिर पर पड़ी, जहां उन्होंने अपनी मां को मंदिर परिसर की सफाई और सेवा करते हुए देखा। एक साल बाद अपनी मां को सामने पाकर दीपक भावुक हो उठे। काफी समझाने-बुझाने और विनती करने के बाद मां वापस घर लौटने को तैयार हुईं। मां के घर वापस आते ही परिजनों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। बच्चों ने अपनी मां के लौटने पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया और पूरे मोहल्ले में इस मिलन की चर्चा हो रही है। पढ़ें:वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल प्रशासन की पुष्टि सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि महिला की सकुशल बरामदगी के बाद उन्हें पूर्णिया लाया गया। कानून के प्रावधानों के तहत बरामद महिला का न्यायालय में बयान दर्ज करवाया गया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें आधिकारिक तौर पर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पूरा परिवार इस पुनर्मिलन से भावुक है और पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है।

#CityStates #Crime #Bihar #Purnea #BiharNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: ईश्वर की लीला! पूर्णिया की लापता मां एक साल बाद वृंदावन मंदिर में मिली, पुत्रों की आंखें भर आईं #CityStates #Crime #Bihar #Purnea #BiharNews #VaranasiLiveNews