Bihar News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो घरों के इकलौते चिराग बुझे
पूर्णिया जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार देर रात बायसी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक एक शादी समारोह (बारात) से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना से दो गांवों में मातम पसर गया है और दोनों परिवारों के इकलौते वारिस हमेशा के लिए छिन गए। पूरब चौक के पास हुआ हादसा हादसा बायसी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित पूरब चौक के पास हुआ। मृतकों की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बरसौनी निवासी अरुण मंडल के पुत्र बादल मंडल (19 वर्ष) और कोचेली निवासी अरविंद विश्वास के पुत्र बादल कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है। बेहद खौफनाक था हादसा परिजनों के अनुसार, दोनों दोस्त सोमवार शाम एक करीबी की बारात में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। देर रात लौटते समय उनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। पूरब चौक के समीप चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे कंक्रीट के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दोनों अपने परिजनों के थे इकलौते संतान सबसे दुखद पहलू यह है कि बादल मंडल और बादल कुमार दोनों अपने-अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। बादल कुमार अपने पिता के साथ कारीगरी का काम कर परिवार का सहयोग करता था, जबकि बादल मंडल पूर्णिया में मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही दोनों गांवों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। ये भी पढ़ें:पटना-झाझा पैसेंजर ट्रेन में युवक की बेल्ट से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल पुलिस ने क्या बताया सूचना मिलते ही बायसी थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार प्रतीत हो रहा है। क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
#CityStates #Crime #Bihar #Purnea #PurniaRoadAccident #BaisiPoliceStation #HighSpeedBike #CollisionWithDivider #DeathOfTwoFriends #YouthReturningFromWeddingProcession #DeathOfOnlySon #PurbaChowkAccident #GmchPurnia #PoliceInvestigation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 18:59 IST
Bihar News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो घरों के इकलौते चिराग बुझे #CityStates #Crime #Bihar #Purnea #PurniaRoadAccident #BaisiPoliceStation #HighSpeedBike #CollisionWithDivider #DeathOfTwoFriends #YouthReturningFromWeddingProcession #DeathOfOnlySon #PurbaChowkAccident #GmchPurnia #PoliceInvestigation #VaranasiLiveNews
