Bihar News: तीन दिन से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, नहर किनारे मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

पूर्णिया जिले में तीन दिनों से लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से नहर किनारे फेंक दिया। शुक्रवार को शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत स्थित रमजानी मंडल टोला निवासी 40 वर्षीय गजेंद्र मंडल के रूप में हुई है। उनका शव बीकोठी दिबरा बाजार के समीप वरुणेश्वर वितरणी नहर के किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। तीन दिन पहले घर से हुए थे लापता परिजनों के अनुसार, गजेंद्र मंडल पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान दिबरा बाजार के पास नहर किनारे झाड़ियों में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान गजेंद्र मंडल के रूप में की। पत्नी बोली- साजिश के तहत की गई हत्या शव की हालत देखकर परिवार के लोग बदहवास हो गए। मृतक की पत्नी गणिता देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति की सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि गजेंद्र का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था। ये भी पढ़ें-Bihar News :'शहजादा कहना भूल जाएं पीएम मोदी'- तेजस्वी यादव ने क्यों कही यह बात भाजपा के साथ JDU को भी घेरा पुलिस हर एंगल से कर रही जांच घटना की जानकारी मिलते ही बीकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने खुद जांच की कमान संभाली है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और शव की स्थिति से हत्या की आशंका स्पष्ट हो रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे हत्या के समय और तरीके का खुलासा हो सकेगा।

#CityStates #Crime #Bihar #Purnea #PurniaNews #BiharMurderCase #MissingManFoundDead #GajendraMandalMurder #BiharCrimeNews #JankinagarNews #BikothiCanalBodyRecovery #PurniaLatestNews #MurderInvestigationBihar #GmchPurnia #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 14:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: तीन दिन से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, नहर किनारे मिला शव; परिवार में मचा कोहराम #CityStates #Crime #Bihar #Purnea #PurniaNews #BiharMurderCase #MissingManFoundDead #GajendraMandalMurder #BiharCrimeNews #JankinagarNews #BikothiCanalBodyRecovery #PurniaLatestNews #MurderInvestigationBihar #GmchPurnia #VaranasiLiveNews