पुणे-गोरखपुर स्पेशल 2:40 घंटे व झेलम 1:40 घंटे देर से झांसी आई
झांसी।दिल्ली-भोपाल और गोरखपुर-मुंबई रूट पर चलने वाली गाड़ियों के घंटों देरी से चलने के कारण यात्री परेशान रहे। बृहस्पतिवार पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 2:40 घंटे देरी से झांसी पहुंची, वहीं दिल्ली-भोपाल रूट पर चल रही झेलम एक्सप्रेस 1:40 घंटे की देरी से झांसी आई। इसके अलावा वंदेभारत एक्सप्रेस से लेकर नियमित चलने वाली गाड़ियां लेट होने के कारण यात्री ट्रेन के इंतजार में घंटों प्लेटफार्म पर बैठे रहे।गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ रही भीड़ को राहत देने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट न मिलने पर उन्होंने लिंक एक्सप्रेस से कंफर्म टिकट कराकर यात्रा का प्लॉन तैयार किया है। लेकिन ट्रेनों की लेट-लतीफी यात्रियों के लिए मुश्किल पैदा कर रही है। आधा से एक घंटे की देरी से चलने वाली ट्रेनों के कारण यात्रियों को लिंक गाड़ी के छूटने का पूरा प्लॉन गड़बड़ा रहा है। वहीं ट्रेन के इंतजार में पहले से प्लेटफार्म पर बैठे यात्री दो से ढाई घंटे की देरी से आ रही ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर फंसकर परेशान है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी मंडल से गुजरने वाली गाड़ियाें समय से चल रही है। पीछे से लेट मिल रही ट्रेनों को भी मंडल रेलवे से निकालने का प्रयास किया जाता है।इनसेटगाड़ी का नाम झांसी आईपुणे-गोरखपुर स्पेशल (01415) 2:40 घंटेसीएसएमटी-गोरखपुर (01079) 2:07 घंटेझेलम एक्सप्रेस (11078) 1:40 घंटेगोरखपुर-सीएसएमटी (01080) 1:36 घंटेभोपाल-दिल्ली राजधानी (12441) 1:03 घंटे
#Pune-GorakhpurSpecialArrived2:40HoursLateAndJhelumArrived1:40HoursLateAtJhansi. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 02:46 IST
पुणे-गोरखपुर स्पेशल 2:40 घंटे व झेलम 1:40 घंटे देर से झांसी आई #Pune-GorakhpurSpecialArrived2:40HoursLateAndJhelumArrived1:40HoursLateAtJhansi. #VaranasiLiveNews
