Meerut News: नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन को किया जनसंपर्क

सरधना। नमो भारत ट्रेन के दूसरे चरण का उद्घाटन पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता संजय चौधरी ने सरधना विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।अभियान के तहत उन्होंने गांव छबड़िया, चांदना सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठकें कीं और नमो भारत ट्रेन परियोजना की विशेषताओं व लाभों की जानकारी दी। संजय चौधरी ने कहा कि यह आधुनिक परिवहन व्यवस्था न केवल मेरठ और दिल्ली के बीच की दूरी को कम करेगी, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। इस मौके पर मदनपाल, ब्रजपाल, अमरजीत, मनोज, श्रीपाल, यशपाल, नरेंद्र मास्टर, सुदेशपाल, भीम, बंटी, मन्नूपाल, डॉ. राजेंद्र, गुरुदेव, ललित उपस्थित रहे।

#PublicRelationsDoneForTheInaugurationOfNamoBharatTrain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन को किया जनसंपर्क #PublicRelationsDoneForTheInaugurationOfNamoBharatTrain #VaranasiLiveNews