Kullu News: नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़की जनता
बंजार (कुल्लू)। नागरिक अस्पताल बंजार से चार चिकित्सकों को डेपुटेशन पर दूसरे स्थानों पर भेजे जाने के विरोध में क्षेत्र की जनता तल्ख हो गई है। विधायक सुरेंद्र शौरी की अध्यक्षता में अस्पताल परिसर के बाहर लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है और तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने बंजार के अस्पताल से चार डॉक्टरों को दूसरे स्थान पर प्रतिनियुक्ति देने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि इससे पहले तीन डॉक्टरों को यहां से प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया है और अब एक और डाॅक्टर के सोमवार को प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। ऐसे में अब तक चार डॉक्टरों को डेपुटेशन पर लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे बंजार के अस्पताल की स्वास्थ्य संवाएं प्रभावित हुई है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से इन सभी प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली सरकार आज मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था को भी कमजोर करने पर आमादा है।विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार बंजार क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में इस प्रकार की छेड़छाड़ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार ने शीघ्र ही चिकित्सकों की वापसी नहीं की, तो वे जनता के साथ मिलकर और बड़े आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
#KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 00:00 IST
Kullu News: नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़की जनता #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
