Mandi News: चंबा कॉलेज में शुरू होगी साइकोलॉजी की पढ़ाई

खास खबरचंबा कॉलेज में शुरू होगी साइकोलॉजी की पढ़ाईआर्ट्स एंड क्रॉफ्ट विषय भी पढ़ सकेंगे विद्यार्थी एचपीयू प्रशासन ने प्रस्ताव को दी स्वीकृतिविद्यार्थियों को मिलेगा नए विषय पढ़ने का मौका संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। जिले के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब राजकीय महाविद्यालय चंबा में जल्द ही साइकोलॉजी (मनोविज्ञान) और आर्ट्स एंड क्राफ्ट विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन दोनों विषयों को कॉलेज में शुरू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। विश्वविद्यालय की मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन आगामी शैक्षणिक सत्र से इन विषयों की कक्षाएं शुरू करने की तैयारियों में जुट गया है। अब तक चंबा जिले के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को इन विषयों की पढ़ाई के लिए प्रदेश के अन्य कॉलेजों या विश्वविद्यालयों का रुख करना पड़ता था। इससे उन्हें आर्थिक बोझ के साथ-साथ आवास और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था लेकिन अब ये दोनों विषय चंबा कॉलेज में उपलब्ध होने से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।साइकोलॉजी विषय की बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान समय में मनोविज्ञान का क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग, सामाजिक कार्य, मानव संसाधन और अनुसंधान जैसे अनेक क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवा रहा है। वहीं, आर्ट्स एंड क्राफ्ट विषय शुरू होने से रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा रखने वाले विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। यह विषय पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और आधुनिक डिजाइन के क्षेत्र में भी नए रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ाएगा।प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह विषय शुरू होने से विद्यार्थियों को व्यापक शैक्षणिक विकल्प मिलेंगे और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इससे कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। साथ ही चंबा जैसे दूरदराज क्षेत्र के छात्रों को अपने घर के नजदीक ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्राध्यापकों की तैनाती होने के बाद इन विषयों में पढ़ाई शुरू करवा दी जाएगी।

#PsychologyClassesToStartAtChambaCollege. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 16:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: चंबा कॉलेज में शुरू होगी साइकोलॉजी की पढ़ाई #PsychologyClassesToStartAtChambaCollege. #VaranasiLiveNews