Kangra News: ग्रामीण क्षेत्रों की कूहलों के लिए बजट में किया जाए प्रावधान

बजट से उम्मीदेंकूहलों के संरक्षण और मरम्मत पर विशेष फोकस करे नगर निगमनगर निगम धर्मशाला के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने उठाई मांगअमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला का वार्षिक बजट पेश होने से पहले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम से वार्षिक बजट में कूहलों के जीर्णोद्धार और रखरखाव के लिए विशेष बजट का प्रावधान करने की मांग की है, जिससे कि किसानों को खेती करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कूहलें किसानों की लाइफ लाइन हैं। सालों से कूहलों की हालत खस्ता है, जिस पर नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। अगर कूहलें ही ठीक नहीं होंगी तो फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को पानी की सुविधा नहीं मिल पाएगी। अपर और लोअर सकोह के लोगों का कहना है कि जब नगर निगम क्षेत्र में नहीं थे तो कूहलों की स्थिति सही थी। कोहली के साथ लोग कूहलों का रखरखाव करते थे। मगर जब से नगर निगम में मर्ज हुए हैं, तब से कूहलों की स्थिति सही नहीं है। इसलिए नगर निगम को मर्ज एरिया पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर लोगों को मूलभूत सुविधाएं ही नहीं मिल पाएंगी तो नगर निगम में शामिल होने का क्या फायदा है। लोगों के बयानकिसानों की लाइफलाइन कही जाने वाली कूहलों को ठीक करने के लिए विशेष बजट का प्रावधान नगर निगम को करना चाहिए। अगर कूहलें सही नहीं होंगी तो किसान खेती कैसे करेंगे। खनियारा से सकोह आने वाली पुरानी कूहल की हालत खस्ता है, जिस पर नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। - नरेश भरवाल, निवासी सकोह नगर निगम को सभी क्षेत्रों में एक साथ विकास करना चाहिए। खास कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं की ज्यादा जरूरत है। कूहलों के जीर्णोद्धार और रखरखाव के लिए नगर निगम बजट का प्रावधान करे। साथ ही कूहलों की देखरेख के लिए कोहली नियुक्त करने का भी प्रावधान किया जाए। - मुनीष कुमार, निवासी सकोह पारंपरिक कूहलों के संरक्षण और मरम्मत के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया जाए। कूहलें क्षेत्र में सिंचाई का प्रमुख साधन हैं, लेकिन लंबे समय से इनकी मरम्मत और रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहना पड़ रहा है। - दीपक धनोटिया, निवासी सकोह नगर निगम क्षेत्र में कई जगह कूहलें टूटी हुई हैं, जबकि कुछ स्थानों पर उनमें गाद और झाड़ियां भर जाने से पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कूहलों के संरक्षण और मरम्मत के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। - जीवन, निवासी सकोह नरेश भरवाल, निवासी सकोह। नरेश भरवाल, निवासी सकोह। नरेश भरवाल, निवासी सकोह।

#ProvisionShouldBeMadeInTheBudgetForWellsInRuralAreas. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 18:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: ग्रामीण क्षेत्रों की कूहलों के लिए बजट में किया जाए प्रावधान #ProvisionShouldBeMadeInTheBudgetForWellsInRuralAreas. #VaranasiLiveNews