मानस-1933 पर दें ड्रग्स तस्करी की जानकारी : डीसी
कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि केंद्र सरकार ने नशे के खिलाफ राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन मानस-1933 शुरू किया हुआ है। यह हेल्पलाइन देश को 2047 तक नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मानस हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू रहता है। लोग इस पर ड्रग्स तस्करी की जानकारी साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मानस पहल से नशा बेचने वालों पर नकेल कसी जाएगी और नशे की लत से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा। नशे की लत छुड़ाने के लिए काउंसलिंग और पुनर्वास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। संवाद
#ProvideInformationOnDrugTraffickingOnManas-1933:DC #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 02:48 IST
मानस-1933 पर दें ड्रग्स तस्करी की जानकारी : डीसी #ProvideInformationOnDrugTraffickingOnManas-1933:DC #VaranasiLiveNews
