Uttarkashi News: स्थायी आवास और मालिकाना हक देने के लिए प्रदर्शन

जल्द मालिकाना हक नहीं मिलने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनीनई टिहरी। केमसारी टिनशेड कॉलोनी के निवासियों ने स्थायी आवास आवंटन करने और मालिकाना हक देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट और पुनर्वास निदेशालय में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।बुधवार को कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में केमसारी टिनशेड कॉलोनी के लोग नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। स्थायी आवास आवंटन और मालिकाना हक की मांग को लेेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वहां से पुनर्वास निदेशालय पहुंचे और मांग के समर्थन में वहां धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टिहरी बांध निर्माण के दौरान उन्हें केमसारी स्थित टिनशेड कॉलोनी में अस्थायी रूप से बसाया गया था। तब से लेकर वह स्थायी आवास के आवंटन और मालिकाना हक देने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन पिछले 20 वर्षों से उनकी समस्या जस की तस बनी है। मांग को लेकर बीते 14 जनवरी और 14 फरवरी तक धरना-प्रदर्शन भी किया था। उस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने 15 दिन के भीतर जांच पूरी कर आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया था। तब से चार माह का समय बीत चुका है न तो जांच पूरी हुई और न ही आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। बरसात में टिनशेड मकानों में रहना जोखिम भरा हो जाता है जिससे परिवारों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाद उन्होंने पुनर्वास प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि स्थायी आवास आवंटन और मालिकाना हक की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे फिर से उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली, सभासद नवीन सेमवाल, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत, अनीता, समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ज्योति प्रसाद भट्ट, पंकज भटनागर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला मौजूद रही।

#ProtestDemandingPermanentHousingAndOwnershipRights. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: स्थायी आवास और मालिकाना हक देने के लिए प्रदर्शन #ProtestDemandingPermanentHousingAndOwnershipRights. #VaranasiLiveNews