Kushinagar News: हाईवे के किनारे चल रहा था देह व्यापार का धंधा, छह गिरफ्तार

पिपरा कनक (कुशीनगर)। पटहेरवा पुलिस ने सोमवार की रात देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। हाईवे के किनारे चल रहे इसे धंधे में शामिल तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 3670 रुपये, आपत्तिजनक सामग्री तथा अन्य सामान हुए।लवनिया चौराहे के समीप एनएच-28 के किनारे एक मकान और झोपड़ी में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सेवरही निवासी राज जायसवाल, सेंदुरिया बुजुर्ग निवासी अशरफ अली तथा लवनिया कोयरपट्टी निवासी सोहन यादव के अलावा तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। सीओ जयंत कुमार ने बताया कि हाईवे के किनारे सोहन ने झोपड़ी में भोजनालय खोला था। भोजनालय की आड़ में वह काफी दिनों से देह व्यापार चल रहा था। करीब दो साल पूर्व भी पुलिस ने छापेमारी कर सोहन को गिरफ्तार किया था, लेकिन उस समय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। आरोपी दुकानदार ने महिलाओं को आगे कर पुलिस से उलझा दिया था। इसके चलते शिकायत के बाद भी पुलिस उसकी झोपड़ी पर छापेमारी करने से परहेज करती रही। सूत्रों ने बताया कि वहां आसपास के गांवों के अलावा बिहार के युवक, युवतियां आती रहती थीं। हलका सिपाहियों व दरोगा से स्थानीय लोग शिकायत करते थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती थी। सोमवार की रात पुलिस ने तमकुहीराज तहसीलदार की मौजूदगी में झोपड़ी को सील कर दिया।वर्जनझोपड़ी में भोजनालय की आड़ में आरोपी देह व्यापार कराता था। आसपास के लोगों की शिकायत पर छापेमारी में शिकायत सही मिली। गिरफ्तार किए गए छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। झोपड़ी को सील कर दिया गया है। -जयंत कुमार, सीओ तमकुहीराज

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: हाईवे के किनारे चल रहा था देह व्यापार का धंधा, छह गिरफ्तार #KushinagarNews #VaranasiLiveNews