हरियाणा में फिर से बारिश के आसार: 10 मई की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, तापमान 10 डिग्री गिरा
प्रदेश में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद दिन व रात के तापमान में 10 से 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 5 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को भी बादलों का प्रभाव रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 7 से 10 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 10 मई की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से बारिश के आसार हैं। मई में 3, 4, 5 मई को हुई बारिश ने गर्मी को पूरी तरह से गायब कर दिया। प्रदेश में 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान अब 30 से 35 डिग्री तक आ गया है। पूरे हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। रोहतक का तापमान पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मंगलवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक में रात का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। हिसार का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 19 डिग्री यानी सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। यमुनानगर में दिन का तापमान 30.4 तथा रात का तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में बारिश महेंद्रगढ़ में 9.5 एमएम करनाल में 13 एमएम मेवात में 1.5 एमएम पानीपत में 2.0 एमएम नोट : अंबाला, हिसार, चरखी-दादरी में हल्की बूंदाबांदी हुई।
#CityStates #Hisar #Haryana #MausamKiJankari #MausamKaUpdate #MausamKaHal #HaryanaMausam #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 08:58 IST
हरियाणा में फिर से बारिश के आसार: 10 मई की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, तापमान 10 डिग्री गिरा #CityStates #Hisar #Haryana #MausamKiJankari #MausamKaUpdate #MausamKaHal #HaryanaMausam #VaranasiLiveNews
